एमएस धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 के बाद संन्यास ले सकते हैं।

संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एमएस धोनी को अहम जिम्मेदारी सौंप सकता ह |

रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड भारतीय क्रिकेट में स्थायी भूमिका के लिए एमएस धोनी को बुलाने पर विचार कर रहा है।

बीसीसीआई (BCCI) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के अनुभव और तकनीकी कौशल का सही तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर उत्सुक है।

महेंद्र सिंह धोनी  साहसिक अप्रोच और फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं

एमएस धोनी ने साल 2021 में यूएई में हुए टी20 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के साथ काम किया था।

तब धोनी टीम के साथ एक सप्ताह ही रह पाए थे, क्योंकि शुरुआती दौर में भारत का अभियान समाप्त हो गया था।

बीसीसीआई को लगता है कि धोनी की बड़ी भूमिका निश्चित रूप से भारतीय टी20 सेट-अप में मदद करेगी।

अधिक लेखों के लिए साइट पर जाएँ